IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

मंडी की युवा संकल्प रैली केवल चुनावी स्टंट, PM ने ऐसी कोई घोषणा नही की जिससे बेरोजगारी पर अंकुश लगे- युवाओं से माफी मांगे भाजपा- प्रतिभा सिंह

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

अप्पले न्यूज़, शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी में युवा संकल्प विजय रैली को पूरी तरह असफल करार देते हुए इसे एक चुनावी रैली बताया है।

उन्होंने प्रदेश की जयराम सरकार पर सरकारी तंत्र के दुरुपयोग करने और करोड़ो रूपये खर्च करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिये ऐसी कोई घोषणा नही की जिससे देश प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर कोई अंकुश लग पाता।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की इस रैली के लिये प्रदेश सरकार ने करोड़ो खर्च किये पर प्रदेश को इससे कुछ भी हासिल नही हुआ।

उन्होंने कहा कि मोदी के सात सालों में वे प्रदेश की जयराम सरकार के पांच साल के इस कार्यकाल में देश  प्रदेश मे जिस प्रकार से बेरोजगारी का आंकड़ा बढ़ा है, उसके लिये भाजपा को युवाओं से माफी मांगनी चाहिए ।

प्रदेश में यह आंकड़ा 12 लाख से ऊपर जा चुका है,जो बहुत ही चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले  प्रधानमंत्री की युवा संकल्प विजय रैली मात्र युवाओं को गुमराह करने का एक असफल प्रयास था।

उन्होंने कहा कि अब भाजपा प्रदेश में जितनी मर्जी रैलियां कर ले,उसे उससे कोई राजनैतिक लाभ होने वाला नही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार उप चुनावों में चार ज़ीरो से भाजपा को पूरी तरह नकार दिया था,अब विधानसभा चुनावों में भी उसे मुंह की खानी पड़ेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिये ऑडिशन से होगा कलाकारों का चयन, 29- 30 को कुल्लू जिला 1-2 अक्तूबर को अन्य जिलों के लिये ऑडिशन- सरकैक

Sun Sep 25 , 2022
एप्पल न्यूज़, कुल्लू अतिरिक्त उपायुक्त प्रशांत सरकैक ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय लोक नृत्य उत्सव दशहरा-2022 का आयोजन आगामी 5 अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप को कायम रखने के लिये यह जरूरी है कि सांस्कृतिक संध्याओं में उच्च श्रेणी के कलाकार ही परफोर्म करें। इसके लिये कालाकरों […]

You May Like

Breaking News