हिमाचल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जनरल बिपिन रावत और विवेक के निधन पर शोक व्यक्त किया

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज तमिलनाडु में एक हेलीकाॅप्टर दुर्घटना में चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी और सशस्त्र बलों के अन्य कर्मियों के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।


हादसे में CDS के PSO कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर निवासी लांस नायक विवेक कुमार का भी निधन हो गया।

राज्यपाल ने कहा कि जनरल बिपिन रावत ने राष्ट्र की सुरक्षा और भारतीय सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के लिए बहुत योगदान दिया। उनका निधन देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
जय राम ठाकुर ने कहा कि देश ने भारतीय सेना के एक सम्मानित अधिकारी और शीर्ष कमांडर को खो दिया है, उन्हांेने कई महत्वपूर्ण अवसरों पर देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि जनरल रावत द्वारा राष्ट्र को प्रदान की गई सर्वोच्च सेवाओं को सदैव  याद रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
उन्होंने दुर्घटना में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

नोट- गलती से नाम विवेक की जगह अमित लिखा गया था। खेद प्रकट करते हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

अभी यह कहना जल्दबाजी- मौजूदा वैक्‍सीन कोरोना के नए वैरिएंट से कितना प्रभावी ढंग से सुरक्षा दे सकेगी- WHO

Thu Dec 9 , 2021
एप्पल न्यूज़, ब्यूरो विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक बयान में कहा कि सरकारों को कोविड-19 से निपटने के लिए राष्‍ट्रीय स्थितियों का पुनर्मूल्यांकन करने और टीकाकरण कार्यक्रमों में तेजी लाने की आवश्यकता है। डब्ल्यू एच ओ ने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि मौजूदा वैक्‍सीन कोरोना के नए […]

You May Like

Breaking News