सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

विक्रमादित्य सिंह ने किया कुल्लू में भूतनाथ पुल का निरीक्षण, ENC से मांगी रिपोर्ट- कमी पाई गई तो ठेकेदार के खिलाफ होगी कार्रवाई

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

लोक निर्माण तथा युवा सेवाएं  एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने  लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को कुल्लू स्थित भूतनाथ पुल का निरीक्षण किया।

उन्होंने  लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को कंसल्टेंट एजेंसी  के साथ 4 फरवरी को बैठक करने  के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि यह मामला लंबे समय से लंबित है। इसका हल निकलना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। 

उन्होंने कहा कि इस बारे में इंजीनियर इन चीफ से रिपोर्ट मांगी गई है। इस  को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में एक इंक्वायरी भी बिठाई गई थी जिसकी रिपोर्ट भी मांगी गई। जिससे यह पता चल सके कि किन कारणों से यह सब हुआ है।

यदि कोई कमी पाई जाती है तो सम्बधित ठेकेदार  के खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। ताकि भविष्य मे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वप्रथम प्राथमिकता इस पुल पर वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित बनाना है ताकि यहां लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात मिल सके ।

 इससे पूर्व लोक निर्माण एवं युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य ने कुल्लू स्थित निर्माणधीन   बहुउद्देशीय भवन, वेयर हाउस व इंडोर स्टेडियम का भी निरीक्षण किया।

  इस दौरान अधीक्षण अभियंता के के शर्मा ,अधिशासी अभियंता विनय हाजरी व अन्य अधिकारी भी उपस्थित है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कस्तूरबा आश्रम में निराश्रित बच्चों के साथ मनाया अपना 46वां जन्मदिन, अधिकारियों को आश्रम के कामों में गंभीरता बरतने के निर्देश

Sat Jan 28 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अजित सिंह ने अपना 46 वां जन्मदिन शिमला के कस्तूरबा गांधी बाल आश्रम में निराश्रित बच्चों के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा ओर बच्चों को फल और मिठाई बांट कर अपनी खुशियां साझा […]

You May Like

Breaking News