सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र का आज आखिरी दिन, 5 विधेयकों पर होगी चर्चा

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। सदन में आज सुखाश्रय विधेयक 2023 प्रस्तुत किया जाएगा। विधेयक के पास होते ही इसे राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा और सुखाश्रय योजना प्रदेश में कानून के रूप में लागू हो जाएगी।

इसके तहत अनाथ बच्चों की प्राइमरी से लेकर हायर एजुकेशन, आश्रम में उनकी देखरेख, उनके विवाह के लिए 2 लाख, पॉकेट मनी, घूमने-फिरने का खर्च, फेस्टिवल पर वित्तीय मदद, लैंड-लेस को मकान के लिए जमीन इत्यादि देने के सभी प्रावधान किए जाएंगे।

सेशन के आखिर में प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत बनाने, फिजूलखर्ची रोकने व कर्ज के मुद्दे पर कांग्रेस के 5 विधायक चर्चा करेंगे।

सदन में गौशाला व गोसैंक्चुरी निर्माण के लिए नीति बनाने और प्रदेश की यूनिवर्सिटी में श्रीमदभगवत गीता अनुसंदान केंद्र स्थापित करने को लेकर भी चर्चा होगी।

इससे पहले सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी। बजट सेशन का आज आखिरी दिन है। आज ही सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

IGMC शिमला व मेडिकल कॉलेज टांडा में 6 माह में आरंभ होगी रोबोटिक सर्जरी सुविधा-मुख्यमंत्री

Thu Apr 6 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार सायं यहां स्वास्थ्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अगले छह माह में आईजीएमसी शिमला और मेडिकल कॉलेज टांडा में पायलट आधार पर रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की जाएगी और इस संबंध में जल्द ही चिकित्सकों […]

You May Like

Breaking News