डॉ यशवंत सिंह परमार की  पुण्य तिथि पर कांग्रेस नेताओं ने उनके छायाचित्र पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हिमाचल निर्माता  डॉक्टर यशवंत सिंह परमार को आज उनकी  पुण्य तिथि पर याद करते हुए कांग्रेस नेताओं ने उनके छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं ने डॉक्टर परमार को याद करते हुए कहा कि  डॉक्टर परमार का हिमाचल के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान रहा है जिसे कभी नही भुलाया जा सकता।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर परमार राजनीति व सादगी के एक ऐसे दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
कांग्रेस उपाध्यक्ष लाहुल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर  ने  अपने सम्बोधन में  डॉक्टर परमार को याद करते हुए कहा कि डॉक्टर परमार प्रदेश के ही नही देश के एक ऐसे नेता थे जो लोगों के दिलों में बसते थे। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश सदैव उनका ऋणी रहेगा ।  
राजीव भवन में डॉक्टर परमार को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में  विधायक रवि ठाकुर के अतिरिक्त कांग्रेस महासचिव यशवंत सिंह छाजटा, अमित पाल सिंह, एस के सेहगल, विक्की , मोहर सिंह राणा, आशीष शर्मा,सुंदर सिंह, रोहन, गुलाब सिंह ठाकुर, विराज शर्मा, मनीषा महेता पुरी, कपिल, घनश्याम सहित कई अन्य लोगों ने डॉक्टर परमार को अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Share from A4appleNews:

Next Post

PCB के सदस्य सचिव जोशी ने मुंबई में तीसरे प्लास्टिक रीसाइक्लिंग सम्मेलन एशिया- 2023 में हिमाचल की स्थिति साझा की

Tue May 2 , 2023
एप्पल न्यूज, मुंबई शिमला अनिल जोशी (आईएफएस) सदस्य सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 26-28 अप्रैल के दौरान मुंबई में आयोजित तीसरे प्लास्टिक रीसाइक्लिंग सम्मेलन एशिया- 2023 में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने प्लास्टिक कचरा प्रबंधन (पुनर्नवीनीकरण और गैर-पुनर्नवीनीकरण) के वैज्ञानिक निपटान को सुनिश्चित करने में हिमाचल […]

You May Like

Breaking News