file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

हिमाचल में फिर सक्रिय हुआ मानसून, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 43 साल बाद जुलाई में हुई सर्वाधिक बारिश

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश में फिर से मानसून सक्रिय होने जा रहा है प्रदेश में चार अगस्त से सात अगस्त तक भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

इस दौरान चंबा कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर हमीरपुर, ऊना, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ लैंडस्लाइड और नदियों के उफान पर रहने की भी संभावना जताई है।

जुलाई माह में प्रदेश के तकरीबन सभी जिलों में जमकर बारिश हुई है और जुलाई महीने में बारिश ने 40 सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

1980 में जुलाई महीने में 477 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी और उसके बाद अब 437 मिली मीटर बारिश जुलाई महीने में रिकॉर्ड की गई है।

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मॉनसून कमजोर पड़ गया था लेकिन अब फिर से मानसून सक्रिय होने से हमें 7 से 8 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

4 अगस्त से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है और इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इस दौरान कई हिस्सों में लैंडस्लाइड और नदियों के उफान पर रहने की भी संभावना है।

उन्होंने बताया कि जुलाई महीने में मानसून में काफी ज्यादा बारिश हुई है और कई सालों के रिकॉर्ड टूटे हैं। 1980 में प्रदेश में सबसे ज्यादा 477 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी और इस साल जुलाई महीने में 437 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 122 सालों के रिकॉर्ड में इस बार सातवीं बार सर्वाधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

बता दे कि प्रदेश में इस बार मानसून ने जमकर कहर बरपाया है मॉनसून के दौरान काफी ज्यादा जानी और माली नुकसान हुआ है।

प्रदेश में अब तक 8000 करोड से ज्यादा का नुकसान की संभावना जताई गई है जबकि 197 लोगों की जान मॉनसून के दौरान जा चुकी है। इसके अलावा कई लोग बेघर भी हो चुके हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

सनवारा टोल प्लाजा अनिश्चितकाल के लिए बंद, हाईवे है बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

Sat Aug 5 , 2023
एप्पल न्यूज, सोलन चंडीगढ़ – शिमला हाइवे पर स्थित सनवारा टोल प्लाजा को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। हाइवे का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के चलते यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है जिस कारण प्रशासन ने ये निर्णय लिया। जानकारी के अनुसार जब तक हाईवे पूर्ण […]

You May Like

Breaking News