हादसा- किन्नौर के पांगी नाला में सतलुज मे समाई कार, एक घायल 2 लापता

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, किन्नौर

किन्नौर जिला में पांगी नाला NH-05 पर एक वाहन INNOVA गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है.

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी मे 3 लोग सवार बताए जा रहे हैं. इनमे से एक घायल अवस्था में मिला है जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे है. हादसा आज दोपहर बाद का बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार रिकांगपियो मंडल में पवारी से थोड़ा आगे पांगी नाला के समीप गाड़ी सड़क से सीधा सतलुज नदी में जा गिरी है. वाहन सतलुज मे उल्टा पड़ा नजर आ रहा है जबकि टायर वगैरा बहाव में बह गए हैं.

बताया जा रहा है कि ये सभी पर्यटक तमिलनाडु के है. घटना की सूचना मिले ही पुलिस, QRT व बचाव दल मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य में लगा है और सर्च ऑपरेशन जारी है.

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है.

Share from A4appleNews:

Next Post

आर्ट ऑफ लिविंग प्रदेश के तकनीकी शिक्षा विभाग से जुड़े 15000 युवाओं को नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिए देगी प्रशिक्षक

Sun Feb 4 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था आर्ट ऑफ लिविंग प्रदेश के तकनीकी शिक्षा विभाग से जुड़े 15000 युवाओं को नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षक देगी इसके लिए राज्य सरकार ने संस्था के साथ 2015 में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन नवीकृत किया है । नगर नियोजन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश […]

You May Like