IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

BJP को झटका- पंडित खीमी राम कांग्रेस पार्टी में, दिल्ली में शुक्ला और सुधीर के समक्ष हुए शामिल

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

कांग्रेस पार्टी उनका हार्दिक स्वागत करती है–देवेंद्र बुशहरी

एप्पल न्यूज़, दिल्ली शिमला

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री, विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे पंडित खीमी राम ने आज नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने इसका स्वागत करती है। प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता देवेन्द्र बुशहरी ने कहा कि पंडित खीमी राम एक अनुभवी व सुलझे हुए राज नेता हैं, उनके शामिल होने से कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जहां ये बात बार बार कह रहे थे कि कांग्रेस पार्टी के कुछ नेता उनके संपर्क में है, आज ये स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस के नही बल्कि भाजपा में अच्छी सोच रखने वाले नेता अपनी सरकार से प्रदेश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, बढ़ते भ्रष्टाचार से तंग आकर कांग्रेस पार्टी मे शामिल होना चाहते है।

कांग्रेस पार्टी ऐसे नेताओं का सदैव स्वागत व सम्मान करेगी।भाजपा के वरिष्ट नेता पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार कई बार अपनी सरकार मे बढ़ते भ्रष्टाचार के बारे में बोल चुके हैं परंतु भाजपा सरकार पर उनके बोलने का कोई असर नहीं दिखाई देता।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रतिभा सिंह ने कहा- उपचुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत से हो चुकी है बदलाव की शुरुआत, पुलिस भर्ती BJP का सबसे बड़ा घोटाला- चहेतों को बचाने के लिए हो रही लीपापोती

Tue Jul 12 , 2022
एप्पल न्यूज़, हमीरपुर कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में बदलाव की लहर चार उप चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत से शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट और मजबूत है जो आगामी विधानसभा चुनावों में अपनी जीत का परचम लहरायेगी। हमीरपुर में […]

You May Like

Breaking News