सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

हिमाचल दिवस पर कांग्रेस कार्यालय शिमला में यशवंत छाजटा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश कांग्रेस ने आज  कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हिमाचल दिवस के मोके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सेवादल की टुकड़ी जिसमें  शक्त राम कश्यप, रमेश कुमार, नरेश ठाकुर , संदीप ठाकुर, अमित कुमार सुनील व राजेश थे से सलामी ली।
इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस  कमेटी के महासचिव  हिमुंडा के उपाध्यक्ष यशवंत  छाजटा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के निर्माण में कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान है।

उन्होंने कहा कि आज के दिन 1948 में 30 छोटी पहाड़ी रियासतों का  विलय कर हिमाचल अस्तित्व में आया था। उन्होंने कहा कि तब से आज दिन तक के इस सफर ने प्रदेश ने विकास की जो गाथा लिखी वह आज देश के सामने है।

हिमाचल आज पहाड़ी राज्यों में विकास के मॉडल के तौर पर जाना जाता है। आज प्रदेश का हर गांव सड़क सुविधा से जुड़ा है। हर घर मे बिजली,स्वछ पेयजल उपलब्ध है।

मूलभूत सुविधाएं शिक्षा,स्वास्थ्य आज हर गांव में उपलब्ध है और यह सब कांग्रेस सरकारों की देन है चाहे वह केंद्र की थी या प्रदेश की।
यशवंत छाजटा ने कहा कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर यशवंत सिंह परमार ने जहां इस प्रदेश की नींव रखी,वही प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह ने आधुनिक हिमाचल के निर्माण में बहुत बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आज प्रदेश में शिक्षा,स्वास्थ्य के साथ साथ मूलभूत सुविधाओं में जितना भी विस्तार हुआ है उसमें स्व वीरभद्र सिंह का ही योगदान है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत गौतम व आनंद कौशल, प्रदेश महासचिव देवेंद्र बुशेहरी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, मेला राम शर्मा पूर्व कांग्रेस सेवादल चीफ, प्रदेश सचिव वेद प्रकाश ठाकुर, राजेश वर्मा, इंद्रजीत सिंह व सुरेश नागटा, प्रदेश प्रवक्ता जी एस तोमर, पार्षद  उमंग बंगा के अतिरिक्त हेम राज शर्मा, प्रभा वर्मा, वीर सिंह,धरेंद्र गुप्ता, बक्शी,  विनीश टितू,कृष्णा कुमारी, बबली, सतपाल, अनिल चौहान, प्रकाश कन्यायल, चेत राम, नितिन देष्टा, चंदन महाजन, नेहा, उमा शर्मा व अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद- मार्कण्डेय स्नान के लिए जा रहे परिवार की कार हादसे का शिकार, 2 लोगों की मौत, 2 घायल

Mon Apr 15 , 2024
एप्पल न्यूज़, बिलासपुर बिलासपुर जिला मे स्थित मार्कण्डेय में स्नान करने के लिए जा रहे दंपति की कार हादसे का शिकार होने से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार परिवार मारकंडे तीर्थ स्थल पर स्नान के लिए जा रहे थे। […]

You May Like

Breaking News