file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

समर फेस्टीवल की तीसरी सांस्कृतिक संध्या रही फैशन शो और पार्श्व गायिका महालक्ष्मी अय्यर के नाम

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2024 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में आज उप मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहो0त्री मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान महापौर नगर निगम शिमला सुरिंदर चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला आयोजन समिति अनुपम कश्यप ने मुख्यतिथि तथा अन्य अथितिगणों को सम्मानित किया। 

आज के मुख्य आकर्षण फैशन शो और प्रसिद्ध पाश्र्व गायिक महालक्ष्मी अय्यर रहे, जिन्होंने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। 

ग्रीष्मोत्सव में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला (एनजेडसीसी) के कलाकार प्रतिदिन बहरूपिया, कच्ची घोड़ी, वायोस्कोप व कठपुतली के रूप में लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। 

आज ग्रीष्मोत्सव के तीसरे दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्कड़ बाजार, राजकीय बालक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लाल पानी, जेसीवी स्कूल, डांस प्लेनेट, एनजेडसीसी पटियाला पंजाब (भांगड़ा और जिंदुआ), एनजेडसीसी पटियाला उत्तर प्रदेश के कलाकारों द्वारा (बरसाना की होली, मयूर नृत्य) प्रस्तुत किया गया। ग्रीष्मोत्सव में ऑडिशन में चयनित कलाकारों द्वारा भी नृत्य, गायन, भांगड़ा आदि गतिविधियां प्रस्तुत की गई।

ग्रीष्मोत्सव में अनुमोदित कलाकार हार्दिक निहाल्टा, नेहा दिक्षित और कार्तिक ठाकुर, काकू कंवर, सरला दांगी, डॉ. मदन झाल्टा, किशन वर्मा तथा तान्त्रा बॉयज ने अपनी मधुर आवाज से लोगों का खूब मनोरंजन किया और लोगों ने बहुत आनंद उठाया।इस दौरान वॉइस ऑफ़ शिमला के विजेता और उपविजेता नेहा दीक्षित और कार्तिक ठाकुर ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

आज के मंच संचालक मनजीत माही और जयंत रहे। 

इस दौरान सचिव हिमाचल प्रदेश सरकार अभिषेक जैन, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेन्द्र अत्री, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

*मुख्यमंत्री होंगे चैथी सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि, चिल्ड्रेन ऑफ़ द स्टेट के नाम होगी अंतिम सांस्कृतिक संध्या*

अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2024 की चैथी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यतिथि होंगे।

यह सांस्कृतिक संध्या चिल्ड्रेन ऑफ़ द स्टेट के नाम रहेगी जिसमें बच्चों की प्रस्तुतियां भी शामिल रहेंगी। चौथी सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध पंजाबी गायक दलेर मेहंदी अपनी प्रस्तुति देंगे।

4 दिवसीय ग्रीष्मोत्सव के आखिरी दिन महानाटी का आयोजन पुलिस सहायता कक्ष के समीप सायं 5 बजे होगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अनुशासन व सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने में सहायक - जगत नेगी

Tue Jun 18 , 2024
किन्नौर जिला के रकच्छम में स्वर्गीय राजकुमार नेगी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की एप्पल न्यूज, रिकांग पिओ         राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी जनजातीय जिला किन्नौर के रकच्छम में स्वर्गीय राजकुमार नेगी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर […]

You May Like

Breaking News