एक सरकारी कर्मचारी

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

कहने वाले कहते रहे,
निकम्मे हैं सरकारी !
आज इस विकट दौर में,
काम आए सरकारी !
कोई न आते पास मरीज के,
दवा पिलाते सरकारी ।
कोई न इनके हाथ लगाते ,
मल मूत्र उठाते सरकारी !
कोई न इनको रोक पाते,
पत्थर खाते सरकारी ।
चौराहों पर चौबीसों घण्टे ,
पाठ पढ़ाते सरकारी !
स्कूलों में बारातियों सी ,
खातिर करते सरकारी ।
छोड़ परिवार डटे हुए हैं,
कर्तव्य पथ पर सरकारी!
या फिर बच्चे के संग,
ड्यूटी पर मां सरकारी!
नेताओ ने नाम कमाया,
देकर धन सरकारी।
अपनी कमाई का हिस्सा दे,
बिना नाम के सरकारी!
घर रहने की विनती करते,
गाना गा कर सरकारी!
घर घर जो सर्वे करते,
वो बन्दे सारे सरकारी।
नुकसान तो सबका है ,
पर मौत सर लिए बैठे
सब सरकारी !!

एक सरकारी कर्मचारी

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्य में प्रवेश करने पर पूर्ण चिकित्सा जांच अनिवार्य: मुख्यमंत्री

Mon Apr 27 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक के दौरान प्रदेश की सीमाओं में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की पूर्ण चिकित्सा जांच सुनिश्चित करवाने के उपरांत ही उन्हें होम क्वारन्टीन के […]

You May Like