IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

वीरभद्र सिंह को रिज पर “दो गज़ ज़मीन” नहीं, “जब निर्दलीयों के काम नही हुए तो BJP में जाने के बाद कैसे होगें”- सुक्खू

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी आज पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की जयंती मना रही है। पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में उनकी याद में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया।

वैसे तो ये कार्यक्रम 11 बजे रखा गया था लेकिन मुख्यमंत्री इससे पहले ही पुष्प भेंट कर कांगड़ा चले गए।

मुख्यमंत्री ने वीरभद्र सिंह की रिज में प्रतिमा लगने सहित भाजपा के 9 विधायको के निलंबन और तीन उपचुनावों में कांग्रेस की जीत को लेकर मीडिया से बातचीत की।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरभद्र सिंह की रिज पर लगने वाली प्रतिमा को लेकर कहा की रिज मैदान पर राष्ट्रीय नेताओं की प्रतिमाएं लगती हैं।

ऐसे में रिज मैदान के आस पास उनकी प्रतिमा लगाने पर विचार किया जा रहा है।

तीन उपचुनावों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये उप चुनाव जनता पर थोपा गया है। तीन निर्दलीयों को इस्तीफ़ा देने की जरूरत क्यों पड़ी, ऐसा पहले कभी नही हुआ था। यदि उनके काम निर्दलीय रहते नही हों रहे थे तो क्या भाजपा में जाने के बाद हों जायेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के 9 सदस्यों द्वारा बजट सत्र के दौरान हंगामे का मामला विधानसभा स्पीकर के विचाराधीन है। उनके निष्काशन पर स्पीकर अंतिम निर्णय लेंगे।

जैसे 6 सीपीएस पर जय राम ठाकुर कह रहे है कि उनकी सदस्यता चली जायेगी वैसे ही उन्होने कहा कि 9 भाजपा के सदस्यों की सदस्यता जा सकती है।

जय राम ठाकुर कोर्ट में चल रहे सीपीएस मामले पर बयान देकर नियमों की अवहेलना कर रहे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

वीरभद्र सिंह भी "राष्ट्रीय स्तर के नेता", रिज मैदान पर ही लगे "प्रतिमा"- प्रतिभा सिंह

Sun Jun 23 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस कार्यालय शिमला में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित […]

You May Like

Breaking News