file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

वीरभद्र सिंह भी “राष्ट्रीय स्तर के नेता”, रिज मैदान पर ही लगे “प्रतिमा”- प्रतिभा सिंह

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस कार्यालय शिमला में श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने एक बार फिर रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि जहां तक राष्ट्र स्तर के नेताओं की बात है तो वीरभद्र सिंह भी राष्ट्रीय स्तर के नेता थे उन्होंने राष्ट्र को भी अपनी सेवाएं दी।

ऐसे में रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए। प्रतिभा सिंह ने कहा कि जनता उनकी प्रतिमा को रिज मैदान पर देखना चाहती है।

दरअसल मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा था कि रिज मैदान पर राष्ट्रीय नेताओं की प्रतिमा स्थापित होती है। ऐसे में सरकार रिज के आसपास स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित करेगी।

इस दौरान प्रतिभा सिंह ने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि आज के दिन प्रदेश के कोने-कोने से लोग उन्हें याद करने शिमला पहुंचने थे।

यह तीसरा साल है जब वह हमारे बीच नहीं है लेकिन वह लोगों के दिलों में है और प्रदेश भर के लोग उन्हें आज याद कर रहे हैं।

हिमाचल सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होंने प्रदेश के लोगों की सेवा की है।

वह प्रदेश के सभी लोगों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि हम सभी उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलने का प्रयास कर रहे हैं।

वीरभद्र सिंह ने बतौर मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सांसद के रूप में प्रदेश के हर कोने को सींचने का काम किया।

प्रदेश के सामान्य से लेकर जनजातीय क्षेत्रों तक विकास के काम किए। हम सभी उन्हीं के दिखाए गए रास्ते पर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

डाडासीबा सिविल अस्पताल की बिस्तर क्षमता 100 की जाएगी, CM ने निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण

Sun Jun 23 , 2024
एप्पल न्यूज, कांगड़ा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत निर्माणाधीन डाडासीबा नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण […]

You May Like

Breaking News