शिमला में कांग्रेस नेताओं ने दी पूर्व PM को श्रद्धांजलि, IT सेक्टर और महिलाओं के लिए 33% आरक्षण और गांधी की देन- रोहित ठाकुर

एप्पल न्यूज, शिमला

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौक़े पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और अन्य कांग्रेस नेताओं ने छोटा शिमला स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कॉन्ग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में भी कॉन्ग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर राजीव गांधी को याद किया।

इस मौक़े पर रोहित ठाकुर ने कहा कि राजीव गांधी ने कम समय में कई ऐतिहासिक कार्यों को किया है जिन्हें आज भी लोग याद करते हैं।

रोहित ठाकुर ने कहा कि आईटी क्षेत्र, महिलाओं को पंचायती राज में 33 फीसदी आरक्षण और 18 साल की उम्र में मताधिकार का फ़ैसला राजीव गांधी की सरकार के समय में हुआ था।

राजीव गांधी ने देश के विकास में अहम योगदान अदा किया है और महिलाओं व युवाओं के सशक्त किया। आज पुरा देश राजीव गांधी को याद कर रहा है।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है की मंडी संसदीय सीट पर अपनी हार को देख कर भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर बौखलाहट में है। काजा प्रकरण को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा की ये कांग्रेस की संस्कृति नही रही है।

उन्होंने कहा काजा प्रकरण की जानकारी उन्हे नही है मगर ये भाजपा की बौखलाहट है जो कांग्रेस पर ऐसे आरोपों को मुद्दा बना कर चुनाव को प्रभावित करने की नाकाम कोशिश कर रही है।

वहीं रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता मल्लिकार्जुन खड़गे,प्रियंका और राहुल गांधी 25 मई के बाद हिमाचल प्रदेश में चुनावी जनसभाएं करेंगे जिसको लेकर रूपरेखा बनाई जा रही है।

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा और सभी लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव की सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

रक्षा सौदों में दलाली खाने वाली कांग्रेस बाँट रही सेना पर ज्ञान: अनुराग ठाकुर

Tue May 21 , 2024
कांग्रेस चीन-पाकिस्तान की कठपुतली बन सेना का मनोबल तोड़ उसे किया कमजोर: अनुराग ठाकुर मोदी राज में भारतीय सेना और सीमा दोनों ही सशक्त और सुरक्षित हुए: अनुराग ठाकुर एप्पल न्यूज, हमीरपुर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कहा कि […]

You May Like

Breaking News