​लाल चंद शर्मा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामपुर बुशहर

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

​लाल चंद शर्मा को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामपुर बुशहर का जिम्मा सौंपा गया है। लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के जुड़े लाल चन्द ग्राम पंचायत डँसा के पनोली गॉव से हैं। वह होटल व्यवसायी हैं और विधायक नंदलाल के करीबी माने जाते हैं।

“रामपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में मेरी नियुक्ति पर आप सभी के असीम प्रेम, विश्वास और शुभकामनाओं के लिए मेरा हृदय से आभार। यह जिम्मेदारी केवल मेरी नहीं, बल्कि हम सभी की है।
​मेरा लक्ष्य हर कार्यकर्ता और नागरिक को एक परिवार की तरह साथ लाना है। पद तो केवल एक माध्यम है, हमारी असली ताकत हमारी एकजुटता में है।

आइए, हम सब एक साझा दृष्टिकोण के साथ हाथ से हाथ मिलाकर आगे बढ़ें, ताकि अपने क्षेत्र की प्रगति और जन-कल्याण के लिए मिलकर काम कर सकें।
​आपके निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन की अभिलाषा के साथ।”
​लाल चंद शर्मा
अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस रामपुर

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में "जिला परिषद अध्यक्ष" पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, केवल 4 ओपन

Sat Apr 18 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमलाहिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों से पहले जिला परिषद अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण रोस्टर तय कर दिया गया है। इस निर्णय के साथ ही राज्य के सभी 12 जिलों में अध्यक्ष पदों की श्रेणी स्पष्ट हो गई है, जिससे चुनावी तैयारियों को नई दिशा मिल गई […]

You May Like

Breaking News