मर्डर- ढली होटल में चचेरे भाई की हत्या का मुख्य आरोपी अर्जुन पंचकुला से गिरफ्तार

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

थाना ढली में दर्ज हत्या के एक संवेदनशील मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के अंतर्गत एफआईआर संख्या 81/25, दिनांक 13 जून 2025 के तहत दर्ज अकाश शर्मा हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त अर्जुन शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अर्जुन शर्मा (पुत्र श्री अनिल शर्मा), निवासी मकान नंबर 35, मेन मार्केट, सेक्टर-10, पंचकूला (हरियाणा), पर आरोप है कि उसने ढली टनल के समीप होटल ग्रैंड मैजेस्टिक में अपने चचेरे भाई अकाश शर्मा की हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया था।

शिमला पुलिस ने तकनीकी निगरानी, मानवीय खुफिया तंत्र और विभिन्न टीमों के समन्वित प्रयासों के माध्यम से अर्जुन शर्मा का सुराग लगाकर 14 जून की सुबह पंचकूला के बाहरी इलाके से उसे दबोच लिया। इस कार्रवाई में हरियाणा पुलिस का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

पुलिस अधीक्षक शिमला ने बताया कि यह गिरफ्तारी पुलिस की तेज़, सटीक और समर्पित कार्रवाई का परिणाम है। शिमला पुलिस जनसुरक्षा और अपराधियों को कानून के कठघरे में लाने के लिए कृतसंकल्प है।

Share from A4appleNews:

Next Post

फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के लिए 55.51 करोड़ जारी- मुकेश अग्निहोत्री

Sat Jun 14 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला कांगड़ा ज़िला की बहु-प्रतीक्षित फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 55.51 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत और जारी कर दी है। यह स्वीकृति प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम (एआईबीपी) के तहत दी गई है।यह स्वीकृति उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की […]

You May Like

Breaking News