हिमाचल कांग्रेस कमेटी का पहला “जरनल हाउस” मुख्यालय राजीव भवन शिमला में 16 अप्रैल को

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आम सभा, जरनल हाउस की पहली बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में 16 अप्रैल को बुलाई गई  है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा ने आज इस संदर्भ में तैयारियों का ज्याजा लेते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श कर बैठक के आयोजन को अंतिम रूप दिया।
ज़िंटा ने बताया कि इस  बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल, सह प्रभारी चेतन चौहान, विदित चौधरी, विशेष तौर पर शिरकत करेंगे।


बैठक में प्रदेश मंत्री मंडल के सभी सदस्य, पीसीसी
कार्यकारणी के सभी सदस्यों, सभी जिला अध्यक्षों, अग्रणी संगठनों के प्रदेश प्रमुखों को बुलाया गया है।
ज़िंटा ने बताया कि दो सत्रों में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में पहले संगठन से जुड़े मसलों पर आपसी विचार विमर्श होगा। दूसरे सत्र में पीएसी के सभी सदस्यों के साथ प्रदेश के राजनैतिक मसलों पर गहन चर्चा होगी।
ज़िंटा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारणी बनने के बाद पीसीसी की यह पहली बैठक जरनल हाउस का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बैठक में प्रदेश में कांग्रेस की भावी राजनीति, संगठन की सक्रियता पर विचार विमर्श करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

मंडी में दिल दहला देने वाली वारदात, 19 वर्षीय छात्रा की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mon Apr 13 , 2026
एप्पल न्यूज़, मंडी मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात ने पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।प्राप्त […]

You May Like

Breaking News