file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

सुक्खू के करीबी देवानंद वर्मा सर्वसम्मति से APMC शिमला- किन्नौर के अध्यक्ष बने

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के करीबी माने जाने वाले देवानंद वर्मा को एपीएमसी का अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

शनिवार को देवानंद वर्मा को सर्वसम्मति से कृषि उत्पाद विपणन समिति(एपीएमसी) शिमला-किन्नौर का नया चेयरमैन चुना गया है। एपीएमसी के अध्यक्ष बने देवानंद छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सहयोगी रहे हैं।

देवानंद शिमला जिले की कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखते हैं। देवानन्द ने अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का आभार जताया।

देवानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे बखूबी निभाने का प्रयास करेगे।

बागवानों ओर किसानों को जो समस्या आ रही है उन्हें प्राथमिकता पर निपटारा किया जाएगा। मंडियों के सुधारीकरण करने के साथ ही सुविधाएं मुहैया करवाने का प्रयास करेगे।

उन्होंने कहा कि आज ही कार्यभार सम्भाला है और अधिकारियों से एपीएमसी में चल रहे कार्यो की जानकारी लेंगे और बागवानों के हितों को ध्यान रख में कर कार्य किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक भ्रमण वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया

Sat Jan 20 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चौड़ा मैदान शिमला से ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ योजना के शिक्षक एवं विद्यार्थी आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के शैक्षणिक भ्रमण वाहनों को झंडी दिखाकर केरल राज्य के लिए रवाना किया।इसका आयोजन समग्र शिक्षा के अंतर्गत किया गया है। इस वर्ष इसमें […]

You May Like

Breaking News