IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर छोटा शिमला में श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ सम्पन्न

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

सुन्दरकाण्ड मण्डली छोटा शिमला की प्रधान मन्जू जैरथ, सदस्य मन्जू सूद व सरला ठाकुर ने बताया कि भगवान शिव के पावन माह सावन के उपलक्ष्य पर मण्डली द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर छोटा शिमला में गत 7 जुलाई से 17 जुलाई 2025 तक श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया ।

शिवपुराण वाचन सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य चन्द्रकान्त जी महाराज ( सुन्दरनगर ) द्वारा किया गया । मन्जू ने बताया कि 7 जुलाई प्रातः 11 बजे क्लश यात्रा निकाली गई ।

आचार्य द्वारा प्रति दिन 3 से 6 बजे तक कथा प्रवचन किया तथा सायं 8 से रात्रि 10 बजे तक श्रद्धालुओं द्वारा सायंकालीन आरती व संकीर्तन किया जाता था।

17 जुलाई अन्तिम दिन पूर्णाहुति तथा भण्डारे का आयोजन किया गया।
ग्यारह दिवसीय इस धार्मिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर के अतिरिक्त कई गणमान्य लोग भी सम्मिलित हुए।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने जाखू मंदिर में 108 फिट की "हनुमान ध्वजा" स्थापना समारोह में लिया भाग, छोटा शिमला में PWD के विश्राम गृह का किया लोकार्पण

Sat Jul 19 , 2025
मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला के ऐतिहासिक जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में 108 फीट ऊंची हनुमान ध्वाजा स्थापना समारोह […]

You May Like

Breaking News