राज्यपाल ने बागवानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर बल दिया

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने यहां राजभवन में बागवानी विभाग, एचपीएमसी और एपीएमसी के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की।
उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागों को व्यापक प्रबन्ध करने की आवश्यकता है, ताकि लाॅकडाउन के दौरान कृषि संबंधी गतिविधियां प्रभावित न हों। उन्होंने कहा कि सेब की फसल प्रदेश की आर्थिकी में अहम भूमिका निभाती है और ऐसी स्थिति में बागवानों को मजदूरों, पेटियों और अन्य आवश्यक सामान की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि खरीद मंडियों का विकेन्द्रीयकरण किया जाना चाहिए, जिससे बागवानों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि किसानों के लाभ के लिए परिवहन सब्सीडी पर भी विचार किया जाना चाहिए।

\"\"


बागवानी और खाद्य आपूर्ति सचिव अमिताभ अवस्थी ने लाॅकडाउन की अवधि में संबंधित विभागों द्वारा उठाए गए कदमों और सुविधाओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने सामान्य विपणन माॅडल का सुझाव दिया और कहा कि विभाग गत्ते की पेटियों के निर्माताओं केे निरंतर संपर्क में है और आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाने के सभी प्रबन्ध किए जा रहे हैं।
राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर, प्रबन्ध निदेशक हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम देवाश्वेता बनिक और अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

ओलावृष्टि से रामपुर बुशहर क्षेत्र के बागवानों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार- भीमसेन

Fri Apr 17 , 2020
एप्पल न्यूज़, निशांत शर्मा रामपुर बुशहरवर्तमान में सम्पूर्ण विश्व कोरोना से जुझ रहा है। समस्त विश्व की गति रुक सी गई है । छोटे बडे सभी उद्योग बन्द होने से आर्थिक संकट आ खडा हूआ है। प्रधानमन्त्री मोदी के \”जान है तो जहान है \” पर हिन्दुस्तान में विश्व के […]

You May Like

Breaking News