file_000000005044820b8ddbe53c039c4c3b
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

HRTC की आय 65 करोड़ तो खर्चा 144 करोड़, 1355 करोड़ के घाटे से उबारने के लिए घाटे के रूट्स को किया जाएगा रिव्यू- अग्निहोत्री

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल पथ परिवहन निगम 1355 करोड़ के घाटे में चल रहा है। निगम की मासिक आय 65 करोड़ है जबकि खर्च 144 करोड़ रुपये होते है।

HRTC के 4100 से ज्यादा रूट चल रहे हैं। HRTC की 1199 बस अपना जीवन पुरा कर चुकी है। जिनमें से 369 बसों को बेड़े से हटाया जा रहा है। उनके स्थान पर 600 नई बसें खरीदी जायेंगी।

HRTC के बेड़े में 196 नई बसें शामिल की गई है। 75 ई सिटी बस का ऑर्डर दे दिया गया है। HRTC 225 और नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने जा रहे हैं।

ये बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने बताया कि नई बसें आने से HRTC के बेड़े 300 इलेक्ट्रिक हो जायेगी। इसके साथ डीजल बसें भी रखनी पड़ेगी।

कर्मचरियों को हर माह 7 तारीख को वेतन दे दिया जायेगा। 7700 पेंशनरों को पेंशन देने में देरी हो रही है। सरकार 9 करोड़ पेंशन के लिए दे रही है। 39 माह का रात्रि भत्ता लंबित पड़ा है उसका भी प्रावधान किया जा रहा है।

सरकार ने अवैध वॉल्वो बस माफ़िया पर नकेल कसने के लिए कैबिनेट में फैसला ले लिया है। उनसे अब 5 हजार प्रति दिन के हिसाब से टैक्स बसुला जायेगा। इससे 9 लाख सालाना आय होगी। एचआरटीसी में ओपीएस लागू करने का फै़सला लिया गया है।

एचआरटीसी कर्मियों से HRTC की आय बढ़ाने के लिए यूनियन से सुझाव मांगे गए है। एचआरटीसी को घाटे से उभारने के लिए आने वाले समय में कड़े नियम बनाए जायेंगे।

घाटे के रूटों को बन्द करने सहित रियायतें देने वाले फैसलों पर विचार किया जायेगा। राजनीतिक आधार पर लगी शून्य आय की बसों को रिव्यू किया जायेगा।

जिन ढाबों में सस्ती व अच्छी रोटी मिलेगी वहाँ HRTC बसें खड़ी होगी। उन्होंने कहा की 69 करोड़ यदि हर माह सरकार HRTC को दे देगी तो कर्मियों के वेतन व पेंशन की समस्या खत्म हो जायेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेगी राजीव गांधी स्वरोजगार योजना,हिमाचल को ‘हरित ऊर्जा राज्य’ बनाएगी प्रदेश सरकार- मुख्यमंत्री

Fri May 19 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने और उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिये राज्य सरकार द्वारा 10 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ राजीव गांधी स्वरोजगार योजना-2023 शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हाल ही में प्रदेश मंत्रिमंडल ने […]

You May Like

Breaking News