ऊना के तहलीवाल में सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत, CM और उप-मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, ऊना

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिला के गांव टाहलीवाल में आज सुबह हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।

इस हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।
उप-मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने 3 वर्षों में 26 हजार करोड़ का राजस्व किया एकत्र

Fri Nov 21 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला राज्य कर एवं आबकारी विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग ने पिछले तीन वर्षों में निरंतर बढ़ते राजस्व संग्रह के साथ उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में विभाग ने इस अवधि में कुल 26,000 करोड़ रुपये से […]

You May Like