सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

कांग्रेस ने राजभवन पहुंच कर किया “सरकार” बनाने का दावा पेश, प्रभारी व पर्यवेक्षकों ने राज्यपाल को सौंपी जीते हुए प्रत्याशियों की सूची

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के बाद अब मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। समर्थक अपने-अपने चहेते नेता को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर देखना चाहते है।

बहरहाल शुक्रवार को विधायक दल की बैठक से पूर्व हिमाचल पहुंचे कांग्रेस के पर्यवेक्षकों भूपेश बघेल, हुड्डा ने राज्यपाल को जीते हुए प्रत्याशियों की सूची सौंपी।

इस दौरान कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे।
अब विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा और सरकार बनाने का दावा किया जाएगा।

हालांकि पहले जीते हुए प्रत्याशियों के साथ पर्यवेक्षकों की बैठक 3 बजे होनी थी लेकिन कांग्रेस मुख्यालय में बैठक से पहले पर्यवेक्षकों ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की।

उधर, प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने पर्यवेक्षकों की गाड़ी का घेराव कर खूब नारेबाजी की। ये घेराव उस समय हुआ जब पर्यवेक्षक सिसल होटल से राजभवन के लिए निकले थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले सुक्खविंद्र सुक्खू का बड़ा बयान- "मैं CM की रेस में नहीं, मैं अनुशासित कार्यकर्ता हूं"

Fri Dec 9 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलाहिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत लेने के बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक आखिरकार रात 8 बजे शुरू हो ही गई। दिन भर चले पोलिटिकल ड्रामा के बाद कांग्रेस विधायक पार्टी ऑफिस पहुंच ही गए। खासकर मुख्यमंत्री की दावेदारी जता रहे सूक्खविन्द्र सुक्खू करीब 8 बजे […]

You May Like

Breaking News