सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर जताया विरोध, सरकार करे पुनर्विचार, वन कर्मचारी यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

वन मंडल शिमला ग्रामीण की नव-निर्मित वन अराजपत्रित कर्मचारी यूनियन ने प्रधान सुनील दत्त (वन रक्षक) के नेतृत्व में वन मंडलाधिकारी शिमला ग्रामीण से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान यूनियन ने विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए अपनी मांगें रखीं।
बैठक के दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार द्वारा सहायक वन रक्षक के 500 पदों को कैबिनेट से मंजूरी दिए जाने के फैसले पर कड़ा विरोध जताया।

उन्होंने इस संबंध में वन मंडलाधिकारी के माध्यम से सरकार को एक ज्ञापन भी सौंपा।

यूनियन का कहना है कि इस निर्णय से वर्तमान में कार्यरत वन रक्षकों के पदोन्नति के अवसर प्रभावित हो सकते हैं और कर्मचारियों के हितों की अनदेखी हो रही है।
यूनियन ने मांग की कि सरकार इस फैसले पर पुनर्विचार करे और पहले से कार्यरत कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही उन्होंने विभाग में लंबित समस्याओं के समाधान की भी मांग उठाई।
वन मंडलाधिकारी ने यूनियन की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

“नारी शक्ति के अधिकारों से डरती है कांग्रेस—महिलाओं का आक्रोश बनेगा सत्ता परिवर्तन का आधार”, भाजपा

Fri Apr 24 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा चौड़ा मैदान, शिमला में आयोजित “जन आक्रोश महिला पदयात्रा” ऐतिहासिक जनसैलाब में बदल गई, जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से आई हजारों महिलाओं ने भाग लेकर कांग्रेस के खिलाफ अपने आक्रोश को मुखर किया। यह रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के […]

You May Like

Breaking News