कांग्रेस के लिए दलित, आदिवासी पिछड़ा और महिला केवल वोट बैंक, मुस्लिमों को देना चाहती है SC-ST का आरक्षण- लाल सिंह

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

कांग्रेस लगातार इस चुनाव को संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए चुनाव कह रही हैं। कांग्रेस द्वारा बीजेपी को लोकतंत्र और संविधान विरोधी बताए जाने वाले हमलों पर बीजेपी ने पलटवार किया है।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कांग्रेस को ही दलित और आरक्षण विरोधी बताया हैं।

BJP एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के नेता आज सफेद झूठ परोस रहे हैं कि देश का सविधान, एससी एसटी के लोगों का आरक्षण खतरें में हैं।

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता कोर्ट के निर्णयों को न मानकर अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी के चुनाव को अवैध माना था लेकिन उन्होंने अपनी कुर्सी बचाने के लिए आपातकाल लगा दिया।

कांग्रेस ने बच्चों के पाठ्यक्रम से सविधान की प्रस्तावना को हटाने का काम किया हैं। कांग्रेस ने संविधान बनने वाले अंबेडकर का राजनीतिक सामाजिक जीवन समाप्त करने की कोशिश नहीं छोड़ी।

उन्होंने कहा कि मोदी ने संविधान को बचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अल्पसंख्यको के नाम पर एससी एसटी के आरक्षण को खत्म करके मुस्लिमो को देना चाहती हैं।

कांग्रेस दलित, सविधान और अम्बेडकर विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 73 सरकारों को गिराने का काम किया और 103 संवैधानिक संसोधन हुए हैं 8 बीजेपी ने वन्ही 90 से ज्यादा संशोधन कांग्रेस ने किया।

कांग्रेस ने सरकार बचाने के लिए संशोधन किए जबकि बीजेपी ने जनहित में किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलित आदिवासी पिछड़ा और महिला कांग्रेस के लिए वोट बैंक हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

डंके की चोट पर कहता हूं - पीओके भारत का है, रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे- अमित शाह

Sun May 26 , 2024
राहुल बाबा और उनकी बहन शिमला में छुट्टियां मनाने तो आते हैं, लेकिन ये रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गए एप्पल न्यूज, ऊना केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हमीरपुर ससदिय क्षेत्र हिमाचल प्रदेश में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा 5 चरण का मतदान पूरा […]

You May Like

Breaking News