file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

इटली में 7 मार्च से होगी स्पेशल ओलंपिक “विश्व विंटर गेम्ज”, पदक विजेताओं को सम्मानित करेगी सरकार- CM

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों के एथलीट दल को दी शुभकामनाएं

एप्पल न्यूज, शिमला

एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इटली के ट्यूरिन में 7 से 16 मार्च तक आयोजित किए जा रहे विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों के लिए चयनित प्रदेश के विशेष एथलीटों और प्रशिक्षकों को शिमला से रवाना किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेशवासियों के लिए खुशी की बात है कि इस प्रतिष्ठित आयोजन के लिए चयनित 49 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल में से 24 एथलीट और कोच हिमाचल प्रदेश से सम्बंधित हैं।

उन्होंने कहा कि ये एथलीट स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग, क्रॉस कंट्री स्कीइंग, स्नोशूइंग और फ्लोर बॉल जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेंगे।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी प्रतिभागी इस आयोजन में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे तथा देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है ताकि वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को सम्मानित करेगी। युवाओं में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है।

सरकार के इस प्रयास का उद्देश्य युवाओं को खेल गतिविधियों के प्रति उत्साहवर्धन करना है ताकि वे नशे की बुराई से बच सकें।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि 3 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये की गई है।

रजत पदक विजेताओं के लिए 2 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं के लिए 1 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये की गई है।
एशियाई खेलों और एशियाई पैरा खेलों के लिए स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 4 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं के लिए 30 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.5 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं के लिए 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये की गई है।
प्रदेश सरकार ने राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं के लिए 30 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक विजेताओं के लिए 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये की गई है।
इस अवसर पर शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल मंत्रिमंडल के फैसले, CAG रिपोर्ट को विधानसभा में पेश करने की मंजूरी, MCs में 145 पद भरने की स्वीकृति

Mon Mar 3 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक 3 मार्च को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित हुई। इस बैठक में राज्य की प्रशासनिक, आर्थिक और औद्योगिक व्यवस्थाओं से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन निर्णयों का उद्देश्य राज्य के सुशासन, वित्तीय पारदर्शिता, […]

You May Like

Breaking News