कांगड़ा के मुल्थान बाजार में 2.044 किलोग्राम अफीम बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कांगड़ा
मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश द्वारा 15 नवंबर 2025 को शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन के तहत “चिट्टा-मुक्त हिमाचल” के संकल्प को सशक्त बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) लगातार अभियान चला रही है।
इसी कड़ी में 19 जून 2026 को एसटीएफ की टीम जिला कांगड़ा के बैजनाथ, बीड़ और मुल्थान क्षेत्रों में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि मुल्थान बाजार में तीन व्यक्तियों के पास भारी मात्रा में अफीम हो सकती है।


सूचना के आधार पर एसटीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को पकड़कर उनके सामान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रैकिंग बैग में छिपाकर रखी गई 2.044 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस थाना बीड़ में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
हिमाचल प्रदेश पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य केवल नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाना ही नहीं, बल्कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और समाज में जन-जागरूकता बढ़ाना भी है।
पुलिस ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि चिट्टा या अन्य मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत 112 हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी पुलिस थाना को दें।

सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। मुख्यमंत्री के नेतृत्व और युवाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ हिमाचल प्रदेश पुलिस ने प्रदेश को नशा मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रामपुर में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

Sun Jun 21 , 2026
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज रामपुर में पद्म वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर बुशहर के ऑडिटोरियम में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा स्थानीय लोगों ने […]

You May Like

Breaking News