राम मंदिर दान घोटाले और RDG बंद करने के मुद्दे पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, जिलों में करेगी विरोध प्रदर्शन: विनय कुमार

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेशभर में राम मंदिर के दानपात्र से कथित चोरी, बेरोजगारों के साथ अन्याय, नीट पेपर लीक सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के लाखों श्रद्धालुओं ने भी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए करोड़ों रुपये का दान दिया था, ले किन दान की राशि में कथित अनियमितताओं और चोरी की घटनाओं से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
विनय कुमार ने कहा कि भाजपा ने आस्था का राजनीतिकरण करते हुए दान की राशि का दुरुपयोग किया और मंदिर निर्माण के नाम पर कुछ चुनिंदा लोगों तथा बिचौलियों को लाभ पहुंचाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जून 2026 में राम मंदिर के दानपात्र से लगभग 7 से 7.5 करोड़ रुपये की कथित चोरी ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
उन्होंने बताया कि स्थानीय राम मंदिर और जाखू स्थित श्री हनुमान मंदिर में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मंत्रिमंडल के सहयोगियों तथा कांग्रेस नेताओं के साथ विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से सत्य की जीत होगी और भ्रष्टाचार करने वालों को जवाब देना पड़ेगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अयोध्या में ट्रस्ट द्वारा भूमि खरीद में भी गंभीर वित्तीय अनियमितताएं हुईं। उन्होंने दावा किया कि दो करोड़ रुपये में खरीदी गई जमीन को कुछ ही मिनटों में 18.5 करोड़ रुपये में खरीदने का मामला देश के इतिहास में भ्रष्टाचार का बड़ा उदाहरण है।
उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में कराई जाए तथा दान और चढ़ावे की राशि का पूरा लेखा-जोखा सार्वजनिक करते हुए श्वेतपत्र जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉकों में इस कथित महाघोटाले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी और लोगों को इसकी जानकारी देगी।
विनय कुमार ने भाजपा पर धार्मिक भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाने, लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए RDG बंद किया जाना राज्य के साथ बड़ा अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में प्रदेश भाजपा नेताओं ने भी राज्य के हितों की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता भाजपा की राजनीति को समझ चुकी है और अब किसी बहकावे में आने वाली नहीं है.

Share from A4appleNews:

Next Post

पंचायत समिति ननखरी को मिला नया नेतृत्व, कांता देवी अध्यक्ष और अमर सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित; भाजपा ने बीडीसी पर जमाया कब्जा

Wed Jul 8 , 2026
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर पंचायत समिति ननखरी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन सोमवार को पंचायत समिति कार्यालय ननखरी में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने की।निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कांता देवी को पंचायत समिति ननखरी का अध्यक्ष […]

You May Like

Breaking News