मुख्यमंत्री ने पारंपरिक मिंजर शोभायात्रा का नेतृत्व किया, चंबा के अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का हुआ समापन

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, चंबा

चंबा में आयोजित सप्ताहभर चलने वाले अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का आज रंगारंग एवं पारंपरिक आयोजन के साथ समापन हुआ। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अखंड चंडी पैलेस से मंजरी गार्डन तक निकाली गई पारंपरिक शोभायात्रा का नेतृत्व किया। इसके उपरांत उन्होंने परंपरा के अनुसार रावी नदी में ‘मिंजर’ का विसर्जन किया।
मुख्यमंत्री स्थानीय देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर सांस्कृतिक दलों, पारंपरिक वेशभूषा में सजे महिला एवं पुरुषों, पर्यटकों, पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाने वाले कलाकारों तथा हिमाचल प्रदेश पुलिस एवं होमगार्ड के दलों ने भाग लिया। इस भव्य आयोजन ने चंबा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक झलक प्रस्तुत की।
प्राचीन परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री ने लाल वस्त्र में बंधे नारियल, मौसमी फलों और सिक्के सहित मिंजर को रावी नदी को अर्पित किया तथा प्रदेश और देश में शांति, समृद्धि एवं अच्छी फसल की कामना की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक नीरज नैय्यर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी, एपीएमसी चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर, कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना, अमित भरमौरी, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति शोभायात्रा में मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

अब विदेश में करवाई जाएगी चिकित्सकों को एक्सपोजर विजिट, सरकार कर रही विचार- सुक्खू

Sun Aug 2 , 2026
चंबा चिकित्सा महाविद्यालय में स्थापित होगी 3 टेस्ला एमआरआई मशीनः मुख्यमंत्रीचंबा चिकित्सा महाविद्यालय में फैकल्टी को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यकतानुसार नियमों में दी जाएगी छूट: मुख्यमंत्रीएप्पल न्यूज़, चम्बा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा चिकित्सा महाविद्यालय के फैकल्टी सदस्यों एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस संवाद […]

You May Like

Breaking News