ट्रामाडोल के 960 कैप्सूल और अल्प्राजोलम की 180 टैबलेट बरामद, ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज
एप्पल न्यूज़, शिमला
शिमला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शोघी में एक बस की चेकिंग के दौरान नशीली दवाइयों की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, स्पेशल सेल शिमला की टीम ने शोघी में राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर नाकाबंदी के दौरान एक बस को जांच के लिए रोका। इस दौरान बस में सवार एक व्यक्ति के पीठू बैग की तलाशी लेने पर 960 कैप्सूल ट्रामाडोल HCL 50 mg तथा 180 टैबलेट अल्प्राजोलम 0.5 mg बरामद हुईं।

पुलिस ने आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार (41) पुत्र अतर सिंह, निवासी शिमला के रूप में की है। इस संबंध में पुलिस थाना में अभियोग संख्या 241/2026, दिनांक 5 नवम्बर 2026 को धारा 22 ND&PS Act एवं 18(c) Drugs & Cosmetics Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। साथ ही बरामद दवाइयों के स्रोत, उनकी सप्लाई और इस अवैध कारोबार से जुड़े संभावित नेटवर्क का पता लगाने के लिए भी जांच की जा रही है।



