दुःखद- हिमाचल में बुधवार को कांगड़ा और कुल्लू में 6 कोरोना पॉजिटिव, 98 पहुंची संख्या

9
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
बुधवार सुबह एक बार फिर हिमाचल में कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ। एक साथ 6 मामले सामने आए। ये सभी मुम्बई की पहली ही ट्रेन से निकले हैं
इन छह कोरोना कैरियर में जिला कांगड़ा के बाद कुल्लू का शख्स भी शामिल है।
कांगड़ा के 5 मामलों में 2 महिलाएं और 3 पुरूष पोज़िटिव सामने आए हैं। इनमें एक ही परिवार के 3 लोग शामिल हैं जिनमें धर्मशाला में ससुर,बेटा और बहु कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
उधर, जिला कुल्लू के आनी क्षेत्र का एक 23 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है
ये बजौरा में क्वारन्टीन किया गया था। कुल्लू में ये पहला मामला है।
बीती शाम तक कुल 92 कोरोना पॉजिटिव आ चुके थे अब 6 और आने के बाद संख्या 98 पहुंच गई है।
लॉक डाउन 4 में एकदम से बढ़ोतरी हो गई है। ये सभी लोग बाहरी राज्यों और रेड जोन क्षेत्रों से हिमाचल लाये गए हैं। जिससे प्रदेश वासियों को और मुश्किल हो रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना ने अभिरूप को बना दिया कारोबारी, 32 लाख के सस्ते ऋण से लगाई आधुनिक मशीनें

Wed May 20 , 2020
एप्पल न्यूज़, कुल्लू हिमाचल प्रदेश के युवा भी अब न केवल अपना उद्यम लगाने के बड़े सपने देख सकते हैं, बल्कि इन सपनों को आसानी से साकार भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना ने ऐसे युवाओं के सपनों को नए पंख लगा दिए हैं। प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी […]

You May Like