बूथ की रचना भाजपा का मूल मंत्र, 2022 में मिशन रिपीट के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता- सुरेश

1
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, बिलासपुर

भाजपा हिमाचल प्रदेश का प्रशिक्षक प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में बिलासपुर में सम्पन्न हुआ।
बैठक में विशेष रूप से प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल ,राकेश जमवाल, त्रिलोक कपूर एवं पुरुषोत्तम गुलेरिया ने भाग लिया।

\"\"


भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रशिक्षक प्रशिक्षण वर्ग में कुल 4 छात्रों का आयोजन किया गया।
पहले सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर की पार्टी है बूथ की रचना भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है। भाजपा ने डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू किया था जिसमें कोई भी व्यक्ति भाजपा का सदस्य बन सकता है, आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं ने 2022 में मिशन रिपीट के लिए कमर कस ली है, भाजपा धरातल से जुड़ी पार्टी है और भाजपा के कार्यकर्ताओं में प्रदेश में जयराम सरकार के उत्कृष्ट कार्य से बड़ा उत्साह है।
भाजपा सरकार ने हिमाचल में चौमुखी विकास किया है, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गत 3 दिन में कृषि विपणन बोर्ड की 198 करोड़ की परियोजनाएं , सरकाघाट में 94 करोड़ के विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया, गगरेट विधानसभा क्षेत्र में 73.10 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला एक लोकार्पण किया, चिंतपूर्णी में 170.30 करोड़ कुल तीन दिन में 535.40 करोड़ की परियोजनाएं जनता को समर्पित की गई । कल ही मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में फल एवं सब्ब्जी उप मंडी बिलासपुर में 2.84 करोड़ रुपय की लागत से बनने वाले बहुमंजिली परिसर का निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया।
इस विकास की आंधी से पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं में जोश है और 2022 में भाजपा का एक बार फिर सत्ता में आना निश्चित हैं। वर्ग में सभी ज़िला के प्रभारी एवं सह प्रभारी उपस्थित रहे ।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल प्रदेश में पंचायतों के गठन में जवरदस्त बंदर बाँट, तमाम क़ायदे क़ानून दरकिनार

Fri Aug 28 , 2020
एप्पल न्यूज़, ऊना नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में पंचायतों के गठन में जवरदस्त बंदर बाँट चल रही है और तमाम क़ायदे क़ानून दरकिनार कर दिए हैं। जहां पहले चरण में मुख्यमंत्री के हल्के की पंचायतें बनाने के लिए सारे फ़ार्मूले बदल डाले गए और […]

You May Like

Breaking News