भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए व्यापक योजना तैयार

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा भाजपा हिमाचल प्रदेश का बूथ स्तर का कार्य सशक्त एवं मजबूत है और अब भाजपा के समस्त पदाधिकारी प्रवास कर बूथ को और सशक्त बनाने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अब जिला के समस्त पदाधिकारी मंडलों का प्रवास कार्यक्रम तय करेंगे और इसी प्रकार मंडल के पदाधिकारी ग्राम केंद्रों पर प्रवास करेंगे और ग्राम केंद्र पर समिति बूथों का प्रवास कार्यक्रम तय करेगी।
उन्होंने कहा भाजपा हिमाचल प्रदेश कि 17 संगठनात्मक जिले हैं, 74 मंडल, 2069 ग्राम केंद्र और 7792 बूथ जिस पर भारतीय जनता पार्टी सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।
आने वाले समय में प्रवास के कार्यक्रम तय होने से भाजपा के बूथों को और शक्ति मिलेगी।
उन्होंने बताया कि प्रवास के दौरान भाजपा के सभी कार्यकर्ता केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार की योजनाओं का घर-घर प्रचार करेंगे और हर योजना के बारे में विस्तृत चर्चा एवं जागरूकता अभियान भी चलाएंगे।
उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ता राजनीति एवं सामाजिक कार्यों में अग्रिम पंक्ति में रहे है और आने वाले समय में भी समस्त जनता के दुख सुख में भाग लेंगे । भाजपा एक विशाल परिवार के रूप में कार्य करता है और इसी का परिणाम है कि भाजपा एक सशक्त राजनीतिक दल बन कर उभरा है।
उन्होंने बताया कि भाजपा बूथ स्तर पर अट्ठारह कार्यक्रमो का आयोजन करेगी , जिसमें से 12 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम होंगे, इसी प्रकार से 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस , 14 अप्रैल को समरसता दिवस, 23 जून को अखंड भारत दिवस , 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत अभियान और 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाया जाएगा ।

Share from A4appleNews:

Next Post

ब्रेकिंग- सोलन जिला ग्राम पंचायत प्रधान पदों के आरक्षण की अधिसूचना जारी

Fri Dec 11 , 2020
एप्पल न्यूज़, सोलन उपायुक्त सोलन केसी चमन ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 125 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 87 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पंचायती राज संस्थाओं के आगामी निर्वाचन के दृष्टिगत जिला सोलन के सभी विकास खण्डों […]

You May Like

Breaking News