बीड़ बिलिंग की तरह अब शिमला में भी होगी पैराग्लाइडिंग, जुन्गा में पर्यटक उठाएंगे लुत्फ

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
बीड़ बिलिंग की तरह अब राजधानी शिमला के जुन्गा क्षेत्र में भी पर्यटक पैराग्लाइडिंग का आनंद ले सकेंगे। पर्यटन विभाग की ओर से जुन्गा में पैराग्लाइडिंग साइट को हरी झंडी दे दी है। शिमला में पैराग्लाइडिंग शुरू होने से यहां पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।
गाइड इन पैराग्लाइडिंग कंपनी ने जुन्गा क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग एडवेंचर स्पोर्ट्स की शुरुआत कर दीहै।

कम्पनी के सीईओ अरुण रावत ने कहा कि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की तर्ज पर अब शिमला में भी पैराग्लाइडिंग संभव है।
उन्होंने कहा कि शिमला एक पर्यटन स्थल है और यहां रोजाना हजारों पर्यटक आते हैं। ऐसे में पर्यटक को इस बात का पता नहीं होता है कि शिमला में भी पैराग्लाइडिंग होती है, इसलिए वह चाहते हैं कि यह संदेश हर जगह तक पहुंचे कि अब शिमला में भी यह संभव है। उन्होंने कहा कि इस एडवेंचर स्पोर्ट्स के जुड़ने से शिमला में पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा और पर्यटक शिमला का रुख एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी करेंगे। साथ ही यहां पर युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने मंडी में शिवधाम की आधारशिला रखी

Sat Feb 27 , 2021
एप्पल न्यूज़, मंडी मंडी में शिवधाम का निर्माण 150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जाएगा, जो मंडी जिला में आने वाले पर्यटकों के लिए एक मुख्य आकर्षण होगा। यह शिवधाम मंडी के साथ-साथ देश के लोगों के लिए भी एक अनूठा स्थान होगा। यह बात मुख्यमंत्री जय […]

You May Like

Breaking News