राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने जन्मदिवस पर रोपा चिनार का पौधा- किया हवन, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज राजभवन जाकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को उनके जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्यपाल के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डॉ साधना ठाकुर भी उपस्थित थीं। लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

जन्वदिवस के इस अवसर पर राज्यपाल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मत्री अमित शाह सहित प्रदेश मंत्रीमंडल के सदस्य, केंद्रीय मंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दूरभाष पर शुभकामनाएं दीं।

इससे पूर्व, राज्यपाल ने प्रातः राजभवन में स्थापित यज्ञशाला में परिवार के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में हवन किया और परिसर में चिनार का पौधा रोपा। उन्होंने राजभवन कर्मियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर जन्मदिवस मनाया।

पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू, प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल अजय श्रीवास्तव, शिमला व नौणी विश्वविद्यालयों के कुलपति तथा प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा गणमान्य व्यक्तियों ने राजभवन आकर राज्यपाल को शुभकामनाएं दीं।

Share from A4appleNews:

Next Post

भाजपा IT सैल बोला- पीछे थी कुर्सियां खाली- फ्लॉप रही केजरीवाल की रैली

Sun Apr 24 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला, भाजपा सोशल मीडिया और आई टी विभाग ने अरविंद केजरीवाल की कांगड़ा रैली के लेकर सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी का सच जनता के समक्ष पहुंचाया।सोशल मीडिया विभाग ने फेसबुक और ट्विटर पर केजरीवाल की रैली की खाली कुर्सियों और कम भीड़ वाली रैली की […]

You May Like