ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना की वीरता और राष्ट्रभक्ति को सलाम, पहलगांव के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि- राजीव राणा

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

 ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर भारतीय सेना के सभी वीर जवानों  को असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा ने बधाई देते हुये कहा कि भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के विरुद्ध कार्यवाही पहलगांव आंतकी हमले में हुये शहीदों को सच्ची श्रधांजलि है।

यह ऑपरेशन हमारे देश की संप्रभुता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक था और भारतीय सेना ने इसे अद्वितीय साहस, अनुशासन और रणनीतिक कुशलता के साथ पूरा किया।

भारतीय सेना ने यह साबित कर दिया है कि जब बात भारत की सुरक्षा की हो, तो वह हर चुनौती का सामना दृढ़ता और सम्मान के साथ करती है।

इस अभियान के माध्यम से भारत ने एक बार फिर स्पष्ट संदेश दिया है कि हमारी एकता और सीमाओं से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हम इस बात पर भी गर्व करते हैं कि यह पूरा अभियान मानवीय मूल्यों को ध्यान में रखते हुए, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर के संचालित किया गया। सेना की यह संवेदनशीलता और पेशेवर कार्यशैली प्रशंसनीय है।

राणा ने कहा कि हम दलगत राजनीती से ऊपर उठ कर राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर सेना देश के साथ खड़े हैं और देश की एकता का समर्थन करते हैं।

प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा ने अपने बयान में कहा: “भारतीय सेना ने एक बार फिर यह साबित किया है कि जब देश की सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा की बात आती है, तब वह पूरी निष्ठा, वीरता और समर्पण के साथ अपना धर्म निभाती है।

ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि राष्ट्र की गरिमा, अखंडता और आत्मसम्मान का प्रतीक है।”

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में 11 तक बारिश-ओलावृष्टि का यलो अलर्ट, 13 मई तक छाए रहेंगे बादल

Thu May 8 , 2025
एप्पल न्यूज़, शिमलाहिमाचल प्रदेश में 13 मई तक मौसम खराब रहेगा , लेकिन ओलावृष्टि की चेतावनी 11 मई तक है। इसके बाद दो दिन बारिश होगी। इस तरह का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। बुधवार को प्रदेश के कई स्थानों पर धूप भी खिली, लेकिन कई स्थानों पर बारिश […]

You May Like

Breaking News