हिमाचल में 11 तक बारिश-ओलावृष्टि का यलो अलर्ट, 13 मई तक छाए रहेंगे बादल

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश में 13 मई तक मौसम खराब रहेगा , लेकिन ओलावृष्टि की चेतावनी 11 मई तक है। इसके बाद दो दिन बारिश होगी। इस तरह का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है।

बुधवार को प्रदेश के कई स्थानों पर धूप भी खिली, लेकिन कई स्थानों पर बारिश भी हुई है। राजधानी शिमला की बात करें तो यहां पर दोपहर तक मौसम ठीक था जिसके बाद बारिश का दौर चला और शाम को फिर से धूप खिल गई।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा प्रदेश में 11 मई तक गर्जन के साथ आंधी, बारिश व ओलावृष्टि होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके बाद 12 व 13 मई को भी प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

उक्त अवधि के दौरान तापमान में और गिरावट आने की आशंका जताई जा रही है।
शिमला, कुल्लू, मंडी व चंबा में कई स्थानों पर बारिश रिकार्ड की गई है।

बारिश के साथ रिकांगपिओ, नारकंड़ा, धौलाकुंआ, नेरी, सेओबाग और बिलासपुर में गर्जन के साथ तूफान भी चला है।

बारिश व ओलावृष्टि से यहां किसानों व बागबानों को काफी नुकसान हो चुका है। अब लोग भी यह सोचने पर मजबूर हैं कि कहीं बरसात शुरू तो नहीं हो गई क्योंकि यही सिलसिला चलता रहा तो फिर बरसात का पता नहीं चलेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

50 बीघा जमीन के नाम पर 16 करोड़ की ठगी, देहरादून से 3 आरोपी गिरफ्तार

Thu May 8 , 2025
एप्पल न्यूज, सोलन सोलन पुलिस ने गुरुद्वारा के लिए 50 बीघा जमीन के नाम पर 16 करोड़ की ठगी के मामले में देहरादून से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 28.07.2024 को थाना सदर, जिला सोलन में एक स्थानीय निवासी द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। इसमें बताया गया […]

You May Like

Breaking News