IMG_20250414_113426
IMG_20250414_113426
previous arrow
next arrow

कांग्रेस नहीं BJP देख रही मुंगेरी लाल के सपने, गुटों में बंटी भाजपा, सीएम को ही नही मान रही नेता- नरेश चौहान

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल में उप चुनावो में मिली जीत के बाद जहा कांग्रेस उत्साहित है वही भाजपा हार का मंथन करने में जुटी है। भाजपा ने इन चुनावों में  जहा वीरभद्र सिंह के नाम पर जितने  और कांग्रेस को 2022 के मुग़रीलाल के सपने देखने की बात कही वही कांग्रेस ने पलटवार कर भाजपा में गुटबाजी के आरोप लागए है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने जो सपना देखा था उप चुनावो में जनता ने उसे पूरा किया है और 2022 में भी जनता का कांग्रेस को समर्थन मिलेगा और मुंगेरी लाल के सपने कांग्रेस नहीं भाजपा देख रही है।

भाजपा उप चुनाव में मिली हार से उभर नही पाई है । हार का भाजपा मंथन कर रही है लेकिन भाजपा अब प्रदेश में बैकफुट पर आ गई है। सरकार और संगठन सदमे से बाहर नही आ पा रही है। सरकार और संगठन में मदभेद खुल कर सामने आ रहे है और भाजपा में खेमे बन गए है।

भाजपा के इस मंथन में अनुराग ठाकुर ने दूरी बना ली और भाजपा के नेता पदों से इस्तीफा दे रहे है।मुख्यमंत्री को भाजपा के लोग नेता  नही मान रहे है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की चार साल की कार गुजरी से जनता नाखुश है और उप चुनावो में जनता ने इसका जवाब दे दिया है और जनता बदलाव चाह रही है। 2022 में भी प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। 

वही कांग्रेस में नेता और नीति न होने के आरोपो पर नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस के पास नेता भी है और नीति भी है। कांग्रेस ने एक जुट होकर उप चुनाव लड़े ओर जीत भी दर्ज की।

कांग्रेस द्वारा जन जागरण अभियान शुरू किया है और लोगो का भारी समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है जिससे भाजपा बौखलाई हुई है । 

Share from A4appleNews:

Next Post

चुनाव भले ही हार गए, हमें मन से नहीं हारना है- टण्डन

Sat Nov 27 , 2021
एप्पल एब्स, शिमला भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि वर्तमान समय में महंगाई वैश्विक समस्या है लेकिन हमारी केन्द्र व प्रदेश सरकारों ने गरीब व्यक्ति की जेब में योजनाओं के तहत पैसा पहुंचाने का काम किया है। हमें गर्व है कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक […]

You May Like