IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

वाह- राजीव शुक्ला की घोषणा- कांग्रेस सत्ता में आई तो करेगी OPS बहाल, आउटसोर्स नियमित और ठेकेदारी प्रथा करेंगे बंद

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल में कांग्रेस ने कर्मचारियों व अन्य वर्गों को लुभाने की घोषणाएं करनी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। जबकि ठेकेदारी प्रथा को खत्म सीधी भर्ती की जाएगी और आउटसोर्स पर लगे सभी कर्मियों को नियमित किया जाएगा।

कांग्रेस हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने शिमला में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा सरकार ने कर्मचारियों का शोषण किया है। बीजेपी सरकार कर्मचारी विरोधी है।

प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर ओपीएस बहाल की जाएगी। आउटसोर्स भर्ती को बंद कर सीधी भर्ती की जाएगी। आउटसोर्स पर सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।

वन्ही उन्होंने घोषणा की की है कि करुणामूल्क आश्रितों को भी नौकरी दी जाएगी। वन्ही उन्होंने कहा कि भाजपा राज में लोग महंगाई से त्रस्त है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम है बावजूद इसके पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। जनता महंगाई का जवाब आगामी चुनावों में देगी और भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रेस क्लब शिमला के चुनाव- कार्यकारिणी के 7 सदस्य चुने, यादवेंद्र कोषाध्यक्ष-शेष काउंटिंग जारी

Thu Mar 31 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला पत्रकारों के शिमला क्लब के लिए आज चुनाव हुए। इसमें 7 सदस्यीय कार्यकारिणी का चयन किया गया। ठीक 8 बजे मतगणना पूर्ण हुई जिसमें कुल 11 में से 7 सदस्यों का चयन हुआ। इनमें निम्न 7 चुने गए। नतीजे इस प्रकार रहे। कोषाध्यक्ष पद पर यादवेंद्र शर्मा […]

You May Like

Breaking News