पुलिस कांस्टेबल ने नाबालिग को बेचा चिट्टा तो विभाग ने किया निलंबित

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सुरेन्द्र जम्वाल बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक पुलिस कांस्टेबल की ओर से नाबालिग को चिट्टा बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नलवाड़ी मेला मैदान में पुलिस ने एक नाबालिग से 0.13 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसने चिट्टा कार में बेठे एक पुलिस कर्मी ने खरीदा था। इसके बाद पुलिस जांच में किशोर की ओर से बताई गई कार पुलिस कांस्टेबल की निकली।

कार की जब तलाशी ली गई तो उसमें से इलेक्ट्रॉनिक वजन स्केल और एक फॉइल कागज रोल भी बरामद हुआ। पुलिस ने कांस्टेबल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए  निलंबित कर दिया है और उसे पुलिस लाइन भेजा गया है। मामले में विभागीय जांच की जा रही है। एसपी दिवाकर शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

Share from A4appleNews:

Next Post

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रोग्रेमेटिक इंटरवेंशन्स में हिमाचल को देश में पहला पुरस्कार

Wed Mar 24 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला भारत सरकार ने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यों के कार्यक्रम संबंधी मध्यक्षेप (प्रोग्रेमेटिक इंटरवेंशन्स) की रैंकिंग की है जिसमें हिमाचल प्रदेश को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार 50 लाख से अधिक आबादी वाले राज्यों की श्रेणी में प्रदान किया गया […]

You May Like

Breaking News