महंगी गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन मामले में कांग्रेस ने CM से मांगा श्वेतपत्र, कोरोना से निपटने में भी सरकार नाकाम

7
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस प्रदेशअध्यक्ष कुलदीप राठौर ने प्रदेश में करोड़ों रुपये की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन मामले में मुख्यमंत्री से श्वेतपत्र देने की मांग की है। करोड़ों रुपये की गाड़ियों की फर्जी रजिस्ट्रेशन आज हिमाचल से हो रही है जिससे रेवन्यू की तगड़ी चपत लग रही है। वन्ही उन्होंने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण पाने में प्रदेश सरकार को पूरी तरह विफल करार दिया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने प्रदेश सरकार के भारी दबाव के बावजूद सोलन नगर निगम में कांग्रेस पार्टी के मेयर व डिप्टी मेयर चुने जाने पर एक बार फिर कांग्रेस पार्टी के एकजुट होने का दावा किया है।

राठौर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं पर लगाए जा रहे भर्ष्टाचार के आरोपो को निराधार बताते हुए कहा कि इस सरकार ने तीन साल में भर्ष्टाचार युक्त रहे हैं। जिसके कारण उनके अध्यक्ष को इस्तीफा देना पड़ा।

कोरोनकाल में स्वास्थ्य विभाग में भी भर्ष्टाचार के कई मामले उजागर हुए जिसने सरकार के चेहरे को बेनकाब किया है। उन्होने कहा कि बाहरी गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन हिमाचल में होने के मामले उजागर हो रहे है जिससे प्रदेश को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है उन्होने मुख्यमंत्री से इस पूरे मामले पर श्वेतपत्र देने की मांग की है। 

Share from A4appleNews:

Next Post

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सरकार के प्रयासों को भरपूर सहयोग दें उद्योगपति, औद्योगिक लाॅकडाउन नहीं समाधान- सीएम

Sun Apr 18 , 2021
एप्पल न्यूज़, नालागढ़मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोलन जिले के बद्दी में  बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीबीएनआईए) के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्योगपतियों से कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में राज्य सरकार के प्रयासों को प्रभावी ढंग अपना पूरा सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इसके […]

You May Like

Breaking News