सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

हिमाचल के शहरी स्कूलों में अब सभी सेकेंडरी स्कूल होंगे को- एड, शिक्षा सुधार की ओर कदम

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के शहरी क्षेत्रों में स्थित कुछ सरकारी स्कूलों में को-एजुकेशन लागू करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया।

पहले चरण में उन छह स्कूलों को को-एजुकेशनल बनाया जाएगा, जहां लड़कों और लड़कियों के स्कूल एक-दूसरे की बाउंड्री से सटे हुए हैं या बहुत नजदीक स्थित हैं।

इन स्कूलों को मिलाकर अब एक ही सीनियर सेकेंडरी स्कूल के रूप में संचालित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उन स्कूलों का युक्तिकरण करेगी जहां छात्रों का नामांकन कम है और पास ही समान स्तर का दूसरा स्कूल पहले से कार्यशील है।

ऐसे स्कूलों को मर्ज करने या बंद करने का निर्णय एक साथ नहीं लिया जाएगा, बल्कि क्षेत्र विशेष की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इस प्रक्रिया में संबंधित क्षेत्र के विधायकों को विश्वास में लिया जाए।

बैठक में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, शिक्षा सचिव राकेश कंवर और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

सावधान- हिमाचल में आज और कल भारी बारिश-ओलावृष्टि का "ऑरेंज अलर्ट", 40KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगा तूफान

Fri Apr 18 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। प्राधिकरण के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में 18 अप्रैल की रात्रि से लेकर 19 अप्रैल की मध्य रात्रि तक […]

You May Like

Breaking News