आप की छोटी सी मदद दे सकती है सुरेश ठाकुर को नई जिंदगी ……..
एप्पल न्यूज, सीआर शर्मा आनी
जिला कुल्लू में आनी खंड के बखनाओ निवासी सुरेश ठाकुर गंभीर बिमारी के कारण जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। सुरेश की दोनों किडनियां फेल है. जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
आईजीएमसी शिमला व एम्स बिलासपुर समेत कई जगहों में पिता ताबे राम सुरेश का ईलाज करवा चुके हैं जिसमें लाखों का खर्चा हो चुका है ।

इन दिनों सुरेश ठाकुर का इलाज़ आईजीएमसी शिमला में चल रहा है । अब दोनों किडनियां ट्रांसप्लांट मैक्स में होनी है जिसके लिए करीब 15 लाख रुपए की जरूरत है ।
परिवार ने जीवन भर की जमा पूंजी सारी बेटे पर लगा दी है । अब परिवार बेबस है।
ऐसे में पिता ताबे राम ने आम लोगों से मदद की गुहार लगाई है । पिछले सात महीने से परिवार परेशान है ।
पिता ने अपने पुत्र को किडनी डोनेट करनी है इसलिए क्षेत्र के लोगों से पिता ने अपने पुत्र को बचाने के लिय आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
आप भी यथासंभव मदद करके परिवार को खुशियां लौटाने में साथ दें ।
सहायता के लिए बैंक डिटेल
खाता संख्या
सुरेश ठाकुर सुपुत्र ताबे राम
A/C 40439126574
IFSC : SBIN0015280
GPay : 8219343140 (आयुष ठाकुर,बेटा)










