वीरभद्र सिंह बिल्कुल स्वस्थ, सोशल मीडिया की अफवाहों पर विश्वास न करें- डॉ जनकराज

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बीते दिन आईजीएमसी में दोबारा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया था जो पॉजिटिव आया था।

उसके बाद उनकी तबियत को लेकर सोशल मीडिया में कुछ अफवाये उड़ाई जा रही थी। जिस पर आईजीएमसी एमएस डॉ जनक राज ने एतराज जताते हुए कहा कि वीरभद्र स्वस्थ है और इस तरह की अफवाहें फैलाना अपराध है।

डॉ जनकराज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बिल्कुल स्वस्थ है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बिल्कुल ठीक है।

उनका ऑक्सीजन लेवल भी 98 ओर 100 है। डॉ जनक राज ने कहा कि सोशल मीडिया पर बहुत सी अफवाएं फैली है जो कानूनी अपराध है। ऐसी अफवाओं से बचे।

विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया में चल रही निराधार अफवाहों को पूरी तरह किया खारिज

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया में उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य बारे कुछ निराधार अफवाहों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि वीरभद्र सिंह डॉक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ ले रहें है।

उन्होंने कहा है कि माँ भीमाकाली के आशिर्वाद और प्रदेश के लोगों के स्नेह और शुभचिंतकों की शुभकामनाओं से उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
विक्रमादित्य सिंह ने उनके पिता वीरभद्र सिंह के प्रति स्नेह और चिंता करने पर आभार व्यक्त करते हुए लोगों से उनके प्रति किसी भी निराधार अफवाह पर ध्यान न देने का आग्रह किया है।उन्होंने सोशल मीडिया में ऐसी किसी भी अफवाह को आगे न फैलाने का आग्रह भी लोगों से किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायधीश सिंधु ने किया नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन का दौरा, पौधरोपण भी किया

Sat Jun 12 , 2021
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर पंजाब & हरियाणा – हाई कोर्ट, चंडीगढ़ के न्यायधीश महावीर सिंह सिंधु ने शनिवार को भारतवर्ष की महान एवं अत्यंत अनूठी जल विद्युत इकाई, नाथपा-झाकड़ी जल विद्युत पावर हाउस में दौरा हुआ। परियोजना आगमन पर परियोजना प्रमुख रवि चंद्र नेगी और प्रवीन सिंह नेगी, महाप्रबंधक (मानव […]

You May Like