दलाश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हाथों जल्द होगा बहुतकनीकी संस्थान का शिलान्यास-सत्येन्द्र

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

आनी विकास खण्ड के अंतर्गत दलाश पंचायत प्रधान एवम भाजपा किसान मोर्चा आनी के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने प्रैस को जारी ब्यान में कहा कि बहुत जल्द प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दलाश क्षेत्र का दौरा करवाया जाऐगा।

यहां चल रहे विकासात्मक कार्यों जैसे पॉलीटेक्निक संस्थान, बस सटैड का निर्माण, दलाश अस्पताल में 30 बैड का भवन व आई.पी.एच. सबडिवीजन के भवन निर्माण इन सभी विकासात्मक कार्यों का प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम के हाथों से शिलान्यास करवाया जाऐगा।

उन्होंने दलाश में आई.टी.आई.भवन के निर्माण का कार्य प्रगति पर है।उन्होंने इस तोहफे के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधायक किशोरी लाल सागर व ए.पी.एम.सी. चेयरमैन अमर ठाकुर का आभार जताया।

प्रधान सत्येंद्र शर्मा ने कहा कि दलाश क्षेत्र में भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि इन दिनों दलाश – च्वाई – शमशर सडक पर करीब 25 करोड़ से सडक की मुरमत व टायरिंग का काम चला है तथा रूना – जुंडवा – आनी सडक को भी पक्का किया जा रहा है।

उन्होंने स्थानीय जनता को विश्वास दिलाया है कि जल्द प्रदेश के मुख्यमंत्री का दलाश दौरा करवाया जाऐगा और यहां के विकास कार्यों का शिलान्यास करवाया जाऐगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

नशे के विरुद्ध अधिक प्रतिबद्धता व कड़ाई से निपटने की आवश्यकताः राज्यपाल

Sat Jun 26 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला राजभवन में नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अन्तरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया जिसका आयोजन हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने किया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भी इस समारोह में भाग लिया।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल पुलिस की अपनी एक अलग पहचान है। […]

You May Like

Breaking News