IMG_20250414_113426
IMG_20250414_113426
previous arrow
next arrow

नेशनल हेराल्ड मामले में आरोप पत्र दायर करने के विरोध में कांग्रेस ने शिमला में किया धरना प्रदर्शन

एप्पल न्यूज, शिमला

प्रदेश कांग्रेस ने यहां ईडी ,प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले में  आरोप पत्र दायर करने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।

धरना प्रदर्शन में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह,लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह,विधायक कुलदीप सिंह राठौर,मोहनलाल ब्राक्टा,संजय अवस्थी,बाबा हरदीप सिंह के अतिरिक्त मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, ओएसडी रितेश कपरेट,महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल,वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची,हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता,सेवादल के चीफ अनुराग शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल व अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार व ईडी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।


 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईडी की आलोचना करते हुए कहा कि जिस मामले में उन्होंने आरोप  पत्र दायर किया है वह समझ से परे है।

उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड कांग्रेस के स्वामित्व का समाचार पत्र है और इसमें किसी भी प्रकार का कोई भी लेनदेन या भ्रष्टाचार नही हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी भाजपा सरकार की कठपुतली बन कर रह गई है जब चाहे किसी के खिलाफ कोई भी कार्यवाही करवा लो।

उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष को निशाना बना रही है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी देश के ज्वलंत मुद्दों बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई के खिलाफ लोगों की आवाज उठा रहे है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी बोलने की हिम्मत रखते है और यही कारण है कि केंद्र सरकार उनकी इस आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद तक को त्याग कर पार्टी की सेवा करने को ज्यादा महत्व दिया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी देश की प्रतिष्ठित नेता है और उनका अपमान सहन नही होगा।

उन्होंने कहा कि ईडी ने 12 साल बाद नेशनल हेराल्ड मामले में झूठे आरोप लगा कर गांधी परिवार को बदनाम करने की कोशिश कोशिश की है इसमें उसे कोई सफलता नही मिलेगी।

उन्होंने कहा कि गांधी परिवार का देश की आजादी से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ईडी की इस कार्यवाही की निंदा करती है और कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ गांधी परिवार के साथ खड़ी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस भाजपा के  किसी भी हथकंडों  से घबराने वाली नही।

उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से भाजपा ईडी व इनकम टैक्स जैसे महत्वपूर्ण संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष को डराने व दबाने का प्रयास कर रही है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा भाजपा देश मे लोगों का ध्यान बांटने के लिये कांग्रेस के  नेताओं पर झूठे आरोप लगा कर इसका राजनैतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है, अब देश भाजपा की असलियत को जान चुका है ।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पूरी तरह राजनीति से प्रेरित,बदले की भावना से  दायर की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस एकजुटता के साथ गांधी परिवार के साथ खड़ी है और सदैव खड़ी रहेगी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने ईडी की की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज 11 साल बाद
 ईडी ने उनके नेताओं के खिलाफ  जो आरोप पत्र दायर किया है,उसमें कोई भी दम नही है।  उन्होंने इसकी पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा इसमें कुछ भी नही है।

उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह तथ्यों से परे और झूठी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं पर झूठे आरोप लगा कर भाजपा अपने गुनाह छुपाने का असफल प्रयास कर रही है।

राफेल व इलेक्टोरल बांडब गुनाह से भाजपा नही बच सकती। ईडी को इसकी भी जांच तुरंत करनी चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल को बच्चों के आधार नामांकन और प्रमाणीकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार, गोकुल बुटेल ने CM को भेंट किए पुरस्कार

Wed Apr 16 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश को बच्चों के लिए उच्चतम आधार नामांकन दर प्राप्त करने और आधार आधारित प्रमाणीकरण के लिए तकनीकी विशेषज्ञता को बढ़ावा देने में हिमाचल प्रदेश को देश में अग्रणी स्थान प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया गया है। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल टैक्नोलॉजीज़ एंड […]

You May Like

Breaking News