बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीना हुआ दूभर, महिला कांग्रेस ने शिमला में किया विधानसभा का घेराव

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

बढ़ती महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

महिला कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन रैली के रूप में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से शुरू हुआ जो विधानसभा तक चला। यह प्रदर्शन महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल के नेतृत्व में किया गया।

महिला कांग्रेस ने खाद्य तेल, घरेलू गैस, दालों व अन्य घरेलू सामानों में बेतहाशा वृद्धि का विरोध किया और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान उनका पुलिस कर्मियों के साथ हल्की धक्का मुक्की भी हुई।

जैनब चंदेल ने बताया कि आम व गरीब कमजोर परिवारों का इस महंगाई में जीना मुश्किल हो रहा है। केंद्र की गलत नीतियों से औद्योगिक घरानों को फायदा दिया जा रहा हैं। जिससे आम इंसान दो वक्त की रोटी के लिए तरस रहा है।

कांग्रेस के समय में 4 सौ रुपये का सिलेंडर आज हजार रुपये का हो गया है। दाल व अन्य खाद्य सामग्री गरीब जनता की पहुंच से बाहर हो गई है।

सार्वजनिक उपक्रमो को निजी हाथों में देकर चंद लोगों को फायदा पहुचाया जा रहा है। कांग्रेस का एक विजन था लेकिन बीजेपी की सरकार के समय मे किसानों व गरीब जनता की अनदेखी हो रही है जिसे कांग्रेस बर्दास्त नही करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल विधानसभा के बाहर गरजा करूणामूलक संघ,15 वर्षों से सरकार से कर रहे हैं नौकरी की मांग

Fri Aug 6 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला करुणामूलक संघ लंबे अरसे से करुणामूलक आधार पर भर्तियां करने की मांग कर रहे हैं और इस दौरान विधायकों, मंत्रीयों और मुख्यमंत्री से मिलकर भी काफी बार बात को रख चुके है। लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला है ऐसा इनका कहना है। करुणामूलक संघ ने […]

You May Like

Breaking News