विश्व संवाद केंद्र शिमला ने प्राकृतिक आपदाओं के शमन के लिए प्रार्थना के साथ किया पौधारोपण

एप्पल न्यूज़, शिमला

विश्व संवाद केंद्र शिमला द्वारा शिमला के तारादेवी स्थित टाॅप गियर के समीप वन क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश में लगातार बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं के शमन के लिए धार्मिक रीति से प्रार्थना की गयी।

इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने प्रकृति-संरक्षण का संकल्प दोहराते हुए पौधारोपण प्रारम्भ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री डाॅ0 ओमेश भारती जबकि मुख्यअतिथि के रूप में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अतिरिक्त निदेशक आरती गुप्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्थानीय गांव से वयोवृद्ध अमर सिंह कंवर विशिष्ट अतिथी आमंत्रित रहे। टाॅपगियर के आस-पास की जगहों पर 12 पौधे देवदार, 30 बान, 20 अखरोट, 2 चिनार, 6 कनोर के पौधे लगाये गये।

इसमें जंगली जानवरों के लिए फल प्रदान करने के लिए ही कनोर के पेड़ को प्राथमिकता प्रदान की गयी थी। पौधरोपण कार्यक्रम में डाॅ0 ओमेश भारती, आरती गुप्ता और वयोवृद्ध अमर सिंह कंवर को टोपी और शाॅल के साथ सम्मान भी किया गया।

पौधारोपण कार्यक्रम में आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख महीधर प्रसाद, सह प्रांत प्रचार प्रमुख मोतीलाल, क्योंथल पंचायत के रामपुरी वार्ड सदस्य अरूण शर्मा, प्रैसक्लब शिमला के अध्यक्ष अनिल भारद्वाज सहित अनेकों पत्रकारों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साह से पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने बंजार क्षेत्र में 84 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

Sun Aug 15 , 2021
एप्पल न्यूज़, बंजार मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला कुल्लू के बंजार विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बंजार में लगभग 84 करोड़ रुपये लागत की 14 विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखीं व लोकार्पण किए।जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 7.85 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दियोरी […]

You May Like

Breaking News