आनी के अमरबाग कुशकुटल में रात 10 बजे आई बाढ़ में भे पुल व टिपर

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी दलाश

हिमाचल प्रदेश में जिला कुल्लू के दलाश क्षेत्र में बीती रात भारी बारिश के चले उफान पर आए नाले ने बाढ़ का रूप अख्तियार कर लिया। इससे आई बाढ़ की चपेट में पुल व टिपर बह गया। साथ ही 3-4 मकानों को भी नुकसान पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार आनी क्षेत्र के अमरबाग कुशकुटल में बीती रात करीब 10 बजे बाढ़ आई। जिसमे एक टीपर और पुल बह जाने की सूचना है तीन चार मकानों को खतरा होने से वहां के लोगों को सारी रात बाहर रहना पड़ा। साथ ही उपजाऊ जमीन को भी क्षति पहुंची है।

आनी विकास खण्ड की पंचायत पलेही में भी भारी वारिश ने खासी तवाही मचाई है। क्षेत्र की समाजसेवी एवं बीडीसी की पूर्व अध्यक्षा अंजना भारती ने बताया कि शुक्रवार देर रात्रि को भारी वारिश ने पलेही पंचायत में भी खासी तवाही मचाई है।

भारी वारिश से आई बाढ़ के कारण कई जगहों पर उपजाऊ भूमि और सेब बागीचों को भारी क्षति पहुंची है.जबकि शाणी से शीलधार.छडेराबाई सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।भारी वारिश के चलते स्थानीय ग्रामीण रणवीर शीलधार, नहामी राम शीलधर व उग्रसेन कटेरा
आदि के रिहायशी मकानों के पीछे भूस्खलन होने से उनके घरों को खतरा पैदा हो गया है।भारी वारिश से पेयजल लाईनों को भी क्षति पहुंची है।बीडीसी की पूर्व अध्यक्षा अंजना भारती ने आनी प्रशासन से क्षेत्र में भारी वारिश से हुई क्षति का जायजा लेने और प्रभावित लोगों को राहत प्रदान की मांग की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

अर्की, फतेहपुर, जुब्बल कोटखाई विधानसभा और मंडी लोकसभा उपचुनाव हम जीतेंगे, भाजपा के पास है शीर्ष एवं सशक्त नेतृत्व - खन्ना

Sat Aug 28 , 2021
• पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल आज भी बूथ स्तर की बैठकों में भाग लेते है• पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को जब और जहाँ बुलाओ तो पूरा समय पार्टी को देते है एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रदेश भाजपा के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि हिमाचल के लोग […]

You May Like