भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, चेतन बरागटा ने वापिस नही लिया नाम- मिला सेब निशान, लड़ेंगे बागबानों के हित की लड़ाई, लोगों से सहयोग की अपील

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की मुश्किलें अब बढ़ने वाली है क्योंकि टिकट ना मिलने के बाद चेतन बरागटा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी रण में कूद गए हैं। आज नामांकन वापसी की अंतिम तिथि थी।

भाजपा चाह रही थी कि चेतन बरागटा अपना नामांकन वापस लें लेकिन उन्होंने नामांकन वापस नहीं लिया है।

चेतन बरागटा ने इसकी जानकारी फेसबुक के माध्यम से दी है। चेतन बरागटा ने कहा कि उन्होंने यह फैसला जनता से मिल रहे अपार सहयोग के बाद लिया है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र बरागटा ने अपना जीवन सेब बागबानों के लिए समर्पित किया है ओर उन्हें सौभाग्य से भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से अब निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव चिन्ह भी सेब मिला है।

उन्होंने सेब बागबानों के लिए कार्य करने की बात कहते हुए जुब्बल कोटखाई की जनता से सहयोग की अपील भी की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

जुब्बल कोटखाई से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले चेतन बरागटा भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित, "सब कुछ दांव पर लगाकर जनता के निर्देश पर लड़ रहा हूँ चुनाव"

Wed Oct 13 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला/जुब्बल कोटखाईहिमाचल भाजपा ने जुब्बल-कोटखाई उपचुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी नीलक सरैईक के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले पूर्व मंत्री स्व नरेंद्र बरागटा के पुत्र चेतन बरागटा को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा कार्यालय सचिव प्यार सिंह की ओर से बाकायदा […]

You May Like

Breaking News